फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Admit Card 2022 released At ibps.in know how to download it here sarkari naukri

IBPS PO Admit Card: आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

Fri, 07 Oct 2022 08:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 08:23 PM IST
सार

IBPS PO Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 6432 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
IBPS PO Admit Card 2022 released At ibps.in know how to download it here sarkari naukri
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र/IBPS PO Admit Card को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज 07 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से IBPS PO और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15,16 और 22 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी सावधानियों के साथ में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा पेपर का पैटर्न?
IBPS PO और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट यानी एक घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत अंकण पर अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 6432 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह 26 नवंबर 2022 को निर्धारित है।

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed