फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Exam Calendar 2025-26 Out: RRB Prelims from July 27

IBPS Exam Calendar 2025-26: आईबीपीएस परीक्षा के लिए तिथियों का एलान, आरआरबी प्रीलिम्स एग्जाम 27 जुलाई से शुरू

Wed, 15 Jan 2025 11:13 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 15 Jan 2025 11:13 AM IST
सार

IBPS Exam Calendar 2025-26:  बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी और पीएसबी की भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दी है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा तिथियां नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Exam Calendar 2025-26 Out: RRB Prelims from July 27
IBPS Exam Calendar 2025-26 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

IBPS Exam Calendar 2025-26: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) की भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2025-26 की घोषणा कर दी है। अधिकारी स्केल 1 के लिए आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा 2025 27 जुलाई, 2 और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


अधिकारी स्केल-1 के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स परीक्षा 2025 13 सितंबर को और कार्यालय सहायकों के लिए 9 नवंबर को निर्धारित है। प्रत्येक भर्ती परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

 

आईबीपीएस आरआरबी 2025 तिथियां

 
परीक्षा पद का नाम परीक्षा तिथि (प्रारंभिक) परीक्षा तिथि (मुख्य)
आईबीपीएस आरआरबी 2025 अधिकारी स्केल I 27 जुलाई, 2 अगस्त और 3 अगस्त, 2025 13 सितंबर, 2025
  कार्यालय सहायक 30 अगस्त, 6 सितंबर और 7 सितंबर, 2025 9 नवंबर, 2025
  अधिकारी स्केल II और III - 13 सितंबर, 2025
 

आईबीपीएस पीएसबी 2025 तिथियां

 
परीक्षा पद का नाम परीक्षा तिथि (प्रारंभिक) परीक्षा तिथि (मुख्य)
आईबीपीएस पीएसबी 2025 प्रोबेशनरी ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ, एमटी) 4 अक्तूबर, 5 अक्तूबर और 11 अक्तूबर, 2025 29 नवंबर, 2025
  विशेषज्ञ अधिकारी (एसपीएल) 22 नवंबर और 23 नवंबर, 2025 4 जनवरी, 2026
  ग्राहक सेवा सहयोगी (सीएसए) 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2025 1 फरवरी, 2026

इन बातों का रखें ख्याल

सभी आईबीपीएस परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी। अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लिखित निर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन के समय एक लाइव फोटोग्राफ भी खींचकर अपलोड करना होगा। आईबीपीएस प्रशासनिक कारणों, अदालती आदेश या सरकारी सलाह के कारण किसी भी समय चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed