{"_id":"60f05b278ebc3e1063150e86","slug":"ibps-clerk-recruitment-2021-what-is-the-reason-for-the-suspension-on-ibps-clerk-recruitment-and-when-will-the-recruitment-process-start-again-check-here-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBPS Clerk Recruitment 2021: IBPS क्लर्क भर्ती पर किस वजह से लगी रोक और दोबारा कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहां जानिए कंप्लीट डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS Clerk Recruitment 2021: IBPS क्लर्क भर्ती पर किस वजह से लगी रोक और दोबारा कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहां जानिए कंप्लीट डिटेल्स
Thu, 15 Jul 2021 09:28 PM IST
पीआर डेस्क
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:28 PM IST
सार
कई राज्यों के अभ्यर्थियों द्वारा अन्य भाषाओं में भी परीक्षा कराने की मांग पर वित्त मंत्रालय ने IBPS क्लर्क भर्ती को स्थगित कर दिया है। भाषा विवाद के समाधान के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
IBPS Clerk recruitment 2021
- फोटो : Safalta.com
विस्तार
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में क्लर्क के 5,858 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को वित्त मंत्रालय ने रोक दिया है। गौरतलब है कि क्लर्क के इन पदों पर भर्ती के लिए IBPS ने 12 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन इस फैसले के बाद इसे रोक दिया गया है। इस भर्ती पर भाषा विवाद शुरू होने के बाद रोक लगाई है जिसके सुलझने के बाद फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी बेहतर और कंप्लीट तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
इस वजह से रोकी गई भर्ती प्रक्रिया :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IBPS द्वारा आयोजित हो रही इस भर्ती प्रक्रिया को एक भाषा विवाद के बाद वित्त मंत्रालय ने रोक दिया है। दरअसल IBPS ने क्लर्क के इन पदों पर भर्ती के लिए सिर्फ इंग्लिश और हिंदी भाषा में परीक्षा कराने का ऐलान किया है। इसी वजह से कई राज्यों में विरोध शुरू हो गया है। इन राज्यों के अभ्यर्थियों की मांग है कि इस परीक्षा का आयोजन अन्य भाषाओं में भी होना चाहिए।
समिति का किया गया है गठन :
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिर, IBPS क्लर्क की इस परीक्षा को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कराने की मांग पर वित्त मंत्रालय ने एक समिति का गठन किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक यह समिति इस पूरे मामले पर गौर करेगी और 15 दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट सौंपेगी। जब तक यह समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपेगी तब तक IBPS की तरफ से मौजूदा परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
विज्ञापन
कब शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया :
क्लर्क के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को रोकने की वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता होनी शुरू हो गई है कि इस परीक्षा का आयोजन अब फिर से कब से शुरू किया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस विवाद को हल करने के लिए गठित समिति को 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सबमिट करनी है। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि IBPS इस रिपोर्ट के सबमिट होने के बाद जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी IBPS क्लर्क समेत अन्य परीक्षाओं में शामिल होकर सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं , तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री क्लास चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।