फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Prelims Result 2019 know about latest update of Date and Time

IBPS Clerk 2019: परिणामों का है इंतजार, जान लें कब और किस वक्त जारी होगा रिजल्ट

Fri, 27 Dec 2019 11:19 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 27 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
IBPS Clerk Prelims Result 2019 know about latest update of Date and Time
ibps
IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन- Institute of Banking Personnel Selection) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्राथमिक परीक्षा का आयोजन किया है। उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से उनके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिणाम जनवरी के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2019 के अंत में भी परिणाम आने की उम्मीद है। उम्मीदवार के लिए परीक्षा 7, 8, 14 और 21 दिसंबर को आयोग द्वारा आयोजित की थी। उम्मीदवार अपना परिणाम आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, विद्युत सहायक के कई पद खाली
विज्ञापन


ध्यान दें, केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैट सकेंगे जो प्राथमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। बता दें, मुख्य परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की परीक्षा आयोजित होगी और एक घंटे का समय दिया जाएगा। 7,275 के पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम-
चरण 1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण 2 - उसके बाद होमपेज पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब अपनी जरूरी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें। 
चरण 4 - आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
चरण 5 - भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर संभालकर रखें।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में पांचवीं पास से स्नातकों तक के लिए बंपर भर्तियां, आवेदन में एक दिन बाकी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed