फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk 2025: Application Deadline Extended for 10,277 Clerk Posts

IBPS Clerk Job 2025: क्लर्क के 10277 पदों पर बढ़ी आवेदन तिथि, ग्रेजुएट अभ्यर्थी अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Fri, 22 Aug 2025 07:59 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 22 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

IBPS Clerk 2025: आईबीपीएस क्लर्क के 10,277 पदों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। ग्रेजुएट उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Clerk 2025: Application Deadline Extended for 10,277 Clerk Posts
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

विस्तार

IBPS Clerk Recruitment 2025: भारतीय बैंकों में क्लर्क के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। अब आवेदन 28 अगस्त तक किया जा सकता है। पहले यह तारीख 21 अगस्त थी। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 10,277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन और फीस भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2025 में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा, जो नवंबर 2025 में आयोजित होगा। 

विज्ञापन

 

ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए। आयु कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। यानी जन्म 02.08.1997 से पहले और 01.08.2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।


एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी गई है। साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर ऑपरेशन या लैंग्वेज का कोई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री होना चाहिए या उन्होंने स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर/आईटी विषय पढ़ा हो।

कितना मिलेगा वेतन?

क्लर्क के पद की बेसिक सैलरी लगभग 24,050 रुपये से शुरू होती है और धीरे-धीरे बढ़कर 64,480 रुपये तक पहूंचती है। इसके अलावा, उम्मीदवार को अलग-अलग भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे सरकारी बैंक में काम करने का लाभ और आकर्षण दोनों बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के आधार पर होती है। प्रीलिम्स परीक्षा में 100 प्रश्नों के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें इंग्लिश लेंग्वेज के 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 प्रश्न (35 अंक) और रीजनिंग एबिलिटी के 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होंगे।

 

प्रत्येक गलत उत्तर पर प्री और मेन्स दोनों ऑब्जेक्टिव टेस्ट में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। फाइनल मेरिट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि परीक्षा सेंटर किसी अन्य राज्य में भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed