फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IB ACIO Answer Key 2025 Released: Know the Easy Way to Challenge the Exam Key

IB ACIO Answer Key 2025: आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, जानिए चुनौती दर्ज करने का आसान तरीका

Mon, 22 Sep 2025 12:56 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 22 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

IB ACIO Answer Key 2025: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
IB ACIO Answer Key 2025 Released: Know the Easy Way to Challenge the Exam Key
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IB ACIO Answer Key 2025: गृह मंत्रालय (MHA) ने आईबी एसीआईओ भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इसे आधिकारिक पोर्टल mha.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी में सभी प्रश्नों के साथ सही विकल्प दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने जवाब मिलाकर अनुमानित अंक देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके आंसर की एक्सेस करनी होगी और किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

25 सितंबर तक दर्ज करें आपत्तियां

उम्मीदवार आईबी एसीआईओ आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 25 सितंबर तक खुली रहेगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की और आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक भी निकाल सकते हैं। आईबी एसीआईओ मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IB ACIO Exam Date: 16, 17 और 18 सितंबर को हुई थी परीक्षा

आईबी एसीआईओ ग्रेड II/एग्जीक्यूटिव पदों के लिए टियर I परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर, 2025 को भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,717 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन प्रक्रिया में टियर I, टियर II और एक साक्षात्कार शामिल है।

टियर-II और टियर-III के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

  • टियर-I में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना के आधार पर टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • विभिन्न श्रेणियों में यह संख्या कट-ऑफ और रिक्तियों के आधार पर बढ़ सकती है। टियर-III के लिए भी यही नियम लागू होता है, लेकिन रिक्तियों की संख्या के 5 गुना तक सीमित।
  • टियर-I और टियर-II में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को टियर-III/साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, बशर्ते कि टियर-II में न्यूनतम 33% अंक (50 में से 17) प्राप्त हों।

IB ACIO Answer Key 2025: डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले MHA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Notifications / Latest Updates सेक्शन देखें।
  • लिंक “IB ACIO Phase 1 Answer Key 2025” खोजें और क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर Registration ID / User ID और Password दर्ज करें (जरूरत पड़ने पर जन्मतिथि भी डालें)।
  • स्क्रीन पर आपकी ACIO 2025 उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी। इसे डाउनलोड करके अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखें।
  • प्रिंटआउट लेकर अपने जवाबों के साथ तुलना करें और संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

IB ACIO Answer Key 2025: चुनौती कैसे करें?

जारी उत्तर कुंजी प्रोविजनल है और उम्मीदवार किसी भी उत्तर के विरोध में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

चुनौती प्रक्रिया:

  • उम्मीदवार पहले MHA वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अब लिंक “Challenge IB ACIO Phase 1 Answer Key 2025” खोजें।
  • जिस Question ID पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • स्पष्ट तर्क या प्रमाण (मानक पुस्तकें या प्रकाशन) के साथ आपत्ति दर्ज करें।
  • अगर लागू हो, तो प्रति प्रश्न non-refundable शुल्क का भुगतान करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा और आधिकारिक निर्देशों का पालन करते हुए ही आपत्ति दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed