IB ACIO Exam 2025: कल से शुरू हो रही इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ भर्ती परीक्षा; अभ्यर्थी जरूर पढ़ें गाइडलाइंस
IB ACIO Exam 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ACIO एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3,717 पदों पर नियुक्ति होगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। टियर-I परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IB ACIO Exam 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) एग्जीक्यूटिव परीक्षा की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 3,717 इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा दिवस से जुड़े आवश्यक दिशानिर्देश अवश्य पढ़ने चाहिए।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें पहला चरण (टियर-1) परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक पूरे देश में आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को आगे टियर-2 और टियर-3 से गुजरना होगा। इन तीनों चरणों के बाद ही अंतिम चयन होगा।
- भर्ती कुल 3,717 पदों के लिए
- टियर-1 परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक
- टियर-2 और टियर-3 पास करने के बाद ही अंतिम चयन
IB ACIO Selection Process: चयन प्रक्रिया
IB ACIO ग्रेड-2/एग्जीक्यूटिव भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी- टियर-1, टियर-2 और टियर-3। टियर-1 परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें करंट अफेयर्स, सामान्य अध्ययन, संख्यात्मक योग्यता, रीजनिंग और अंग्रेजी शामिल होंगे। टियर-2 परीक्षा वर्णनात्मक होगी, जिसमें उम्मीदवार की लेखन और समझने की क्षमता का आकलन होगा।
टियर-1 और टियर-2 पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू (टियर-3) देना होगा। इसमें उनकी व्यक्तित्व, संचार कौशल और पद के लिए उपयुक्तता की जांच होगी।
- टियर-1: 100 प्रश्न, MCQ आधारित
- टियर-2: वर्णनात्मक परीक्षा (लेखन और समझ क्षमता)
- टियर-3: इंटरव्यू (व्यक्तित्व और संचार कौशल की जांच)
IB ACIO 2025 Exam Guidelines: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ अहम निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान निर्देशों का पालन करना और परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है।
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी।
IB ACIO Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी किया गया है, जिसे मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
- MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- “Online Examination Call Letter for ACIO Grade II/Executive” लिंक चुनें।
- यूज़र आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड भरें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।