फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveervayu Recruitment 2025: registration deadline deferred; apply link here

IAF Agniveervayu Recruitment: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Tue, 28 Jan 2025 12:04 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 28 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

IAF Agniveervayu Bharti: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IAF Agniveervayu Recruitment 2025: registration deadline deferred; apply link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

IAF Agniveervayu Recruitment 2025: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 01/2026 के लिए पंजीकरण की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर अपने फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2025 थी। यह परीक्षा संभवतः 22 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। 

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/ 10 + 2 /समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक मिले हों।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय अभ्यर्थी को 550 रुपये प्लस जीएसटी का परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर अग्निवीरवायु इंटेक 01/2026 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed