फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveervayu Recruitment 2024 Last day today to apply at agnipathvayu.cdac.in, Direct link here

IAF Agniveervayu 2024: एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

Tue, 06 Feb 2024 11:27 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

IAF Agniveervayu Bharti 2024: भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। संशोधित तिथि नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
IAF Agniveervayu Recruitment 2024 Last day today to apply at agnipathvayu.cdac.in, Direct link here
iaf agniveer vayu recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IAF Agniveervayu Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना ने आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अगर आप आवेदन करना चाहते हे, लेकिन किसी वजह से अभी तक नहीं कर पाए हैं तो आपके पास आवेदन करने का अब एक और मौका है। इच्छुक उम्मीदवार IAF अग्निवीरवायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन तक करें आवेदन

भारतीय वायुसेना ने आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 11 फरवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने के लिए भी 11 फरवरी, 2024 तक का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Exam: इस दिन होगी परीक्षा

आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च, 2024 का आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा अभी पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Eligiblity: पात्रता मानदंड

आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयुसीमा

आवेदक का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ हो। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को (550 रुपये + जीएसटी) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन, How to Apply for IAF Agniveer Vayu 2024

सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • IAF अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed