फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC Police Constable GD Bharti 2024 notification released at hssc.gov.in; apply for 6000 posts from 20 Feb

HSSC Constable Bharti: हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 17 Feb 2024 04:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

Haryana Police Constable Bharti 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
HSSC Police Constable GD Bharti 2024 notification released at hssc.gov.in; apply for 6000 posts from 20 Feb
HSSC Constable GD Bharti 2024 - फोटो : Social media

विस्तार

HSSC Police Constable GD Recruitment: हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल (जीडी) के करीब 6,000 पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है और योग्य पुरुष/महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

एचएसएससी कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 फरवरी, 2024 को शुरू होगी और 21 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (जीडी) की कुल 6000 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 5000 पद पुरुष कॉन्स्टेबल जीडी के लिए और 1000 पद महिला कॉन्स्टेबल जीडी के लिए हैं। चयनित होने पर 21,700 रुपये (स्तर: -3 सेल-1) वेतनमान दिया जाएगा।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी, 2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार ने मैट्रिक की परीक्षा हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय के साथ पास की हो।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लगातार 4 चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

  • योग्यता परीक्षण
  • शारीरिक माप परीक्षण या पीएमटी
  • शारीरिक मानक परीक्षण या पीएसटी
  • ज्ञान परीक्षण (Knowledge Test)

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'Police Advt. 1.2024 Dated 12.02.2024' पर क्लिक करें।
  • लाइव होने पर विज्ञापन में हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed