फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC Constable Exam Date 2021: Exam date declared for Haryana Police constable recruitment, know when the admit card can be issued, safalta

HSSC Constable Exam Date 2021: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित, जाने कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

Sat, 10 Jul 2021 07:27 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 10 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए HSSC ने परीक्षा के तारीखों की घोषणा की। कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7298 तथा कॉन्स्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया। 

विज्ञापन
HSSC Constable Exam Date 2021: Exam date declared for Haryana Police constable recruitment, know when the admit card can be issued, safalta
HSSC Constable Exam 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। HSSC ने नोटिस निकाल कर हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी), कॉन्स्टेबल (कमांडो विंग) तथा SI भर्ती समेत कई परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा की है। गौरतलब है की हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल के दो श्रेणियों जनरल ड्यूटी तथा कमांडो विंग के लिए भर्तियां निकली थी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर घर बैठकर पक्की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


कब होंगी परीक्षाएं :
HSSC द्वारा निकाले गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 7298 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 तथा 8 अगस्त 2021 को और महिला अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2021 को किया जाएगा। इन पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों के लिए PST रनिंग का आयोजन 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक और महिला अभ्यर्थियों के लिए PST रनिंग का आयोजन 8 और 9 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों दोनों के लिए PMT और डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का कार्य 11 अक्टूबर से 231 अक्टूबर 2021 तक चलेगा।
विज्ञापन


HSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों के लिए PMT और PST (रनिंग को छोड़ कर) का आयोजन 13 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा । इन पदों के लिए PST (रनिंग) का आयोजन 13 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाएगा। कॉन्स्टेबल के इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन PMT और PST के बाद होगा और इसे 14 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबतक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :
कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए लिखित परीक्षा 7 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगी , इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इन पदों के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के आखिर हफ्ते में जारी किया जा सकता है , इसके अलावा कॉन्स्टेबल (कमांडो विंग) के लिए भी एडमिट कार्ड इसी तारीख के आस पास जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन अभ्यर्थियों ने कॉन्स्टेबल के उपरोक्त पदों पर आवेदन किया है ,उनके एडमिट कार्ड जल्द ही HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने के बाद अभ्यर्थी उसे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से डाऊनलोड कर सकते हैं।


कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT, CLAT, या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए आज ही सफलता के फ्री कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज तथा मॉक टेस्ट सहित कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed