HSSC Group D: हरियाणा ग्रुप-D भर्ती के लिए चार दिनों में 2.38 लाख ने किया पंजीकरण, 3 जुलाई से पहले भरें फॉर्म
HSSC CET Group D: एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती के लिए उत्साह जारी है। अब तक 2,38,035 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 1,04,371 फॉर्म फाइनल सबमिट हो चुके हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को खुद फॉर्म जांचने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
विस्तार
HSSC Group D Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 'सीईटी ग्रुप-डी' परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
रजिस्ट्रेशन और फाइनल सबमिशन के आंकड़े
हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून को शुरू हुई थी। अभी तक 2.38 लाख से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं। कुल 1.04 लाख आवेदन फाइनल सबमिट किए गए हैं।
- कुल रजिस्ट्रेशन: अब तक कुल 2,38,035 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
- फाइनल सबमिशन: कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,04,371 उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर फाइनल सबमिट कर चुके हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी | 18 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 19 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 6 जुलाई 2026 |
| आवेदन सुधार | 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 |
शैक्षणिक योग्यता
- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
- हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह शर्त कुछ पदों जैसे स्वीपर (Sweeper) और चौकीदार (Chowkidar) पर लागू नहीं होगी।
आयु सीमा
| विवरण | आयु |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदकों के लिए जरूरी सलाह
फॉर्म भरने की प्रक्रिया और प्रामाणिकता को लेकर उम्मीदवारों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है:
- स्वयं भरें फॉर्म और करें जांच: संभव हो तो अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को स्वयं भरें। फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले उसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें, ताकि बाद में किसी भी त्रुटि से बचा जा सके।
- अफवाहों से रहें सावधान: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर दी गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जा सकते हैं।