फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Minister Ramesh Pokhriyal informed Schools and colleges will open from August 15

15 अगस्त के बाद से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, मानव संसाधन मंत्री ने दी जानकारी

Mon, 08 Jun 2020 09:08 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
HRD Minister Ramesh Pokhriyal informed Schools and colleges will open from August 15

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के कारण स्कूल, कॉलेज अब जुलाई के बजाय अगस्त में खोलने की तैयारी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 33 करोड़ छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों को इस वायरस से बचाना भी जरूरी है। बोर्ड, जेईई मेन और नीट को लेकर छात्र और अभिभावक परेशान थे, इसलिए लॉकडाउन खत्म होने के साथ सबसे पहले परीक्षाओं को पूर्ण कराया जाएगा। 

विज्ञापन


निशंक ने कहा कि जब शिक्षण संस्थान खुलेंगे, तो सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखना होगा। एनसीईआरटी और यूजीसी ने इसके लिए सुरक्षा के दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। संस्थान खुलने पर सब कुछ बदला-बदला होगा। छात्रों शिक्षकों को नए सिरे से कक्षा में बैठना सीखना होगा। इसके लिए बडे पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास पर जोर:

निशंक ने कहा कि रेडियो, टीवी और इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई हो रही है। ऑनलाइन प्लेटफार्म को मजबूत करने के लिए तैयारी चल रही है। ग्रामीण इलाकों के हर छात्र तक ऑनलाइन कक्षा पहुंचाने के लिए उन्हें टीवी, रेडियो से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट की 22 जून की परीक्षा टली:

मानव संसाधन विकास मंत्री के निर्देश पर नेशलन टेस्टिंग एजेंसी ने 22 जून को होने वाली नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है। निशंक ने छात्रों की मांग पर परीक्षा टालने का फैसला लिया है। इससे पहले भी 25 अप्रैल को यह परीक्षा स्थगित की जा चुकी है। निशंक ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा से पहले छात्रों को तैयारी का पूरा समय दिया जाएगा। इसी परीक्षा के आधार पर सभी होटल मैनेजमेंट संस्थान दाखिला देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed