फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSSC Clerk Answer Key HPSSC released answer key for Clerk LDR Posts exam, sarkari result

HPSSC Clerk Answer Key: हिमाचल प्रदेश एसएससी ने जारी की क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 22 Feb 2022 08:44 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 08:44 PM IST
सार

HPSSC की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी के आधार पर कुछ ही दिनों बाद परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
HPSSC Clerk Answer Key HPSSC released answer key for Clerk LDR Posts exam, sarkari result
HPSSC Clerk Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPSSC Clerk Answer Key: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने क्लर्क एलडीआर भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

HPSSC Clerk Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 28 फरवरी, 2022 तक इसे पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति ऑफलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। जिन्हें ऐसा करना है, वह आयोग के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPSSC Clerk Answer Key: कब जारी होंगे परिणाम?
HPSSC की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी के आधार पर कुछ ही दिनों बाद परिणाम भी जारी किए जाएंगे। HPSSC ने क्लर्क एलडीआर भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया था। 

विज्ञापन

HPSSC Clerk Answer Key: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार HPSSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Notification के टैब पर जाएं।

3. अब  New Notification के सेक्शन में जाएं।

4. अब क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

5. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान करें। 

7. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed