फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Recruitment 2025: Apply for 29 Assistant Environmental Engineer Posts

HPSC Vacancy: हरियाणा सहायक पर्यावरण अभियंता के पदों पर आज से आवेदन शुरू, वेतन 1.67 लाख से अधिक; जानें योग्यता

Thu, 21 Aug 2025 01:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Aug 2025 01:06 PM IST
सार

HPSC AEE Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSC Recruitment 2025: Apply for 29 Assistant Environmental Engineer Posts
HPSC - फोटो : https://hpsc.gov.in/en-us/

विस्तार

HPSC Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता (ग्रुप-बी) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 29 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

 
आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2025 शाम 5:00 बजे तक तय की गई है। आवेदन शुल्क भी उसी दिन और समय तक जमा किया जा सकेगा। उम्मीदवार की आयु सीमा 01 अगस्त 2025 को जांची जाएगी, जबकि शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य योग्यताओं का निर्धारण आवेदन की अंतिम तिथि यानी 10 सितम्बर 2025 के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के चरण

आयोग की भर्ती प्रक्रिया आमतौर पर तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट, उसके बाद विषय ज्ञान परीक्षा और अंत में साक्षात्कार। लेकिन अगर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो आयोग अगला चरण तय करने से पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्टलिस्टिंग के तरीके

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग कई आधारों पर की जा सकती है, जैसे - न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों का प्रतिशत, अलग-अलग योग्यताओं में अंकों का वेटेज, वांछनीय योग्यताओं का होना, ज्यादा उच्च शिक्षा का होना, या संबंधित क्षेत्र में अधिक अनुभव होना। इसके अलावा स्क्रीनिंग परीक्षा और विषय ज्ञान परीक्षा भी कराई जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास सिविल, केमिकल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी की पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री होनी चाहिए तथा मैट्रिक या उससे उच्च कक्षा तक हिंदी/संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को 18 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान लेवल-9 निर्धारित है, जो कि 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये प्रतिमाह तक होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "विज्ञापन (Advertisement)" टैब पर क्लिक करें।
  • वहां दिए गए AEE 2025 पंजीकरण लिंक पर जाएं।
  • पहले पंजीकरण (Registration) करें और फिर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में, भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed