{"_id":"63dd4b85a734c546207b1cf7","slug":"hpsc-recruitment-2023-know-how-to-apply-for-mining-officer-posts-online-at-hpsc-gov-in-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPSC Recruitment 2023: हरियाणा में माइनिंग अधिकारी के पद पर भर्ती, यह है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HPSC Recruitment 2023: हरियाणा में माइनिंग अधिकारी के पद पर भर्ती, यह है आवेदन की प्रक्रिया
Fri, 03 Feb 2023 11:29 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:29 PM IST
सार
HPSC Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 08 के तहत खान और भूविज्ञान विभाग, हरियाणा में खनन अधिकारी (ग्रुप-बी) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC Mining Officer Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 08 के तहत खान और भूविज्ञान विभाग, हरियाणा में खनन अधिकारी (ग्रुप-बी) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 08 फरवरी, 2023 से किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 12 रिक्तियों को भरने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 फरवरी, 2023 को 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही (खनन) या बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़ें।
माइनिंग अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सभी महिला / एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।