{"_id":"6ad98abd49056b27b40e9ad9","slug":"hpsc-food-safety-officer-recruitment-2026-apply-for-45-posts-check-eligibility-and-exam-dates-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2026: 45 पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, जानें चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एचपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2026: 45 पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, जानें चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
Thu, 22 Oct 2026 09:37 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:37 AM IST
सार
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की सूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी 28 अक्तूबर 2026 शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष निर्धारित है। चयन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा, विषय ज्ञान परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
HPSC Food Safety Officer
- फोटो : AI Generated
विस्तार
हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी समूह-बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन दोबारा शुरू करने की सूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 45 पदों को भरा जाएगा। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी और पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित थी। अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कुल 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण जारी किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 22 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पांच पद, पिछड़ा वर्ग-ए के लिए पांच पद और पिछड़ा वर्ग-बी के लिए तीन पद निर्धारित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति की श्रेणी में पांच पद और अन्य अनुसूचित जाति श्रेणी में पांच पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण और आरक्षण संबंधी नियम आधिकारिक अधिसूचना में जांच लेना चाहिए।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित विषयों में खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान के अंतर्गत आने वाले विषय, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और चिकित्सा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अधिसूचना में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएएमएस और सोवा रिग्पा जैसी योग्यताओं का भी उल्लेख है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी डिग्री की पात्रता और निर्धारित शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए।
विज्ञापन