फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC Civil Judge Main exam schedule 2024 out; admit cards from June 10, read more details

HPSC Recruitment: हरियाणा सिविल जज मेन्स परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां जानें परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी

Thu, 23 May 2024 09:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 23 May 2024 09:29 PM IST
सार

HPSC Civil Judge Main Exam: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मेन्स 2023-2024 के लिए परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षा जुलाई में आयोजित होने वाली है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
HPSC Civil Judge Main exam schedule 2024 out; admit cards from June 10, read more details
HPSC Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HPSC Civil Judge Main Exam: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मेन्स 2023-2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 12 से 14 जुलाई, 2024 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 10 जुलाई को जारी किया जाएंगे। एडमिड कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hpsc.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 174 पदों को भरना है। 

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट यानी https://hpsc.gov.in पर 10.06.2024 से उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे ए-4 आकार के कागज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, ताकि उनकी तस्वीरें और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें।"

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) कैडर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कुल 174 रिक्तियों (129 वास्तविक रिक्तियां + 45 प्रत्याशित रिक्तियां) को भरना है।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed