HPSC Recruitment: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की 2400+ नौकरियां, फिर से खुलेंगे आवेदन; यहां देखें नोटिस
HPSC Assistant Professor Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 42 से 67 के तहत उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assistant Professor Recruitment: एचपीएससी (HPSC) जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोलेगा। योग्य उम्मीदवार 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 2424 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है।
अधिसूचना में कहा गया है, "हरियाणा सरकार की अधिसूचना संख्या 22/163/2024-5HR दिनांक 13.11.2024 के मद्देनजर, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा से पहले की मांग को संशोधित करने का अनुरोध किया गया है। संशोधित मांग के अनुसार पदों का विभाजन सरकार से प्राप्त होने पर प्रकाशित/प्रदर्शित किया जाएगा।"
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई की हो। उम्मीदवारों का यूजीसी नेट/स्लेट/सेट परीक्षा क्वालिफाई होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम श्रेणी के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
- इसके बाद, सहायक प्रोफेसर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।