{"_id":"66daf479437b8264ab0eff2c","slug":"hpsc-admit-card-2024-out-for-various-posts-here-s-direct-link-to-download-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPSC Admit Card: एचपीएससी ने व्हीकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिड कार्ड किए जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HPSC Admit Card: एचपीएससी ने व्हीकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिड कार्ड किए जारी, यहां से करें डाउनलोड
Fri, 06 Sep 2024 05:56 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:56 PM IST
सार
HPSC Admit Card 2024: हरियाणा लोकसेवा आयोग ने मोटर व्हीकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, एई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) सहित कई अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC Admit Card 2024: हरियाणा लोकसेवा आयोग ने (HPSC) ने मोटर व्हीकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, वे उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया था। अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा में मोटर व्हीकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, एई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल), मैनेजर (इलेक्ट्रिक) और एसडीई (इलेक्ट्रिक) के 146 पदों को भरना है।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और ए-4 साइज के कागज पर उसका प्रिंट ले लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों के पास एचएसआईडीसी में प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए विज्ञापन संख्या I (3) / 2018 और दिनांक 16.05.2019 के शुद्धिपत्र है, उन्हें उक्त पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले आवेदन पत्र में पूछे गए फोटो हस्ताक्षर और अपेक्षित विवरण अपलोड करना आवश्यक है।"
इस दिन होगी परीक्षा
हरियाणा लोकसेवा आयोग द्वारा इन सभी पदों के लिए परीक्षा इस महीने ही यानी रविवार 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर उल्लखित विवरण
अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, नामांकन संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का स्थान, तिथि, समय और परीक्षा के दिन संबंधी निर्देश आदि जानकारी होगी।
हरियाणा लोकसेवा आयोग द्वारा इन सभी पदों के लिए परीक्षा इस महीने ही यानी रविवार 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर उल्लखित विवरण
अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, नामांकन संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का स्थान, तिथि, समय और परीक्षा के दिन संबंधी निर्देश आदि जानकारी होगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध महत्वपूर्ण लिंक टैब पर जाएं।
- इसके बाद एमवीओ, एई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) और एसडीई (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी जरूर ले लें।