फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC: 2424 recruitments for Assistant Professor post in Haryana, applications start from tomorrow

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के पद पर निकली 2424 भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 06 Aug 2024 09:30 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 06 Aug 2024 09:30 AM IST
सार

HPSC: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए बुधवार 7 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPSC: 2424 recruitments for Assistant Professor post in Haryana, applications start from tomorrow
HPSC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

एचपीएससी ने 2424 पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 21 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 7 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने विभिन्न विषयों के तहत 2424 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करना होगा। 
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत की पढ़ाई की हो। अहम बात यह है कि उम्मीदवारों का UGC NET/ SLET/ SET Exam क्वालिफाई होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा :
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए। 42 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये देने होंगे। वहीं हरियाणा की रिजर्व कैटेगरी को 250 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं सभी वर्ग की महिलाओं को भी 250 रुपए शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

वेतनमान:
57,700 - 1,82,400 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया:
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
  • इंटरव्यू

परीक्षा पैटर्न :
  • सबसे पहले स्क्रीनिंग और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 एमसीक्यू होंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
  • यह पेपर 100 अंकों का होगा।
  • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का पेपर 150 अंकों का होगा।
  • इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन :
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फॉर्म 2024 भरें।
  • अपने दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed