फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Stenographer Skill Test Admit Card released at hppsc.hp.gov.in sarkari naukri

HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल पीएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Mon, 22 Aug 2022 04:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 04:19 PM IST
सार

HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए  टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
HPPSC Stenographer Skill Test Admit Card released at hppsc.hp.gov.in sarkari naukri
HPPSC Skill Test Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPPSC Skill Test Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने राज्य में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। इसे ऑनलाइन मोड में डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए  टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 23 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा आयोग द्वारा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी की गई जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आयोग 23 अगस्त 2022 को अपराह्न 3:00 बजे से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, क्लास- III (नॉन गैजेटेड) के पद के लिए स्किल टेस्ट यानी टाइपिंग / शॉर्टहैंड परीक्षा का आयोजन करेगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि स्किल टेस्ट यानी सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद के लिए टाइपिंग / शॉर्टहैंड का स्थान अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट कॉलेज संजौली, शिमला-6 में तय किया गया है।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर जाएं।
  • अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed