फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HP TET November 2022 Exam schedule released at hpbose.org Check DateSheet

HP TET Schedule Out: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां जानें कब होगी टीईटी

Thu, 17 Nov 2022 07:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 PM IST
सार

HP TET Schedule Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
HP TET November 2022 Exam schedule released at hpbose.org Check DateSheet
HP TET Exam - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

HP TET November 2022 Exam: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक दो पालियों - सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 02 से 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन

HP TETआवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, भाषा शिक्षक टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच, एचपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2022 तक hpbose.org पर जारी रहेगी।

विज्ञापन

 


 

HP TET लेट फीस के साथ 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

वहीं, लेट फीस के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार को एक विषय के लिए केवल एक आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति है। एक ही विषय के लिए एक उम्मीदवार के एकाधिक आवेदन खारिज किए जा सकते हैं। 

 

विज्ञापन

HP TET में आवेदन के लिए देना होगा इतना शुल्क

सामान्य और इसकी उप-श्रेणी (दिव्यांग को छोड़कर) के आवेदकों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी / एसटी / एससी / शारीरिक दिव्यांग / विकलांग (पीएचएच) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। ध्यान दें कि अगर आवेदन 23 नवंबर से 25 नवंबर के बीच किया गया है तो उम्मीदवारों को 300 रुपये लेट फीस के तौर पर चुकाने होंगे। 

 

HP TET नवंबर 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां होम पेज पर, टीईटी (नवंबर-2022) पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब स्वयं को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भुगतान रसीद को सहेज लें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए दोनों के प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed