HP Police (Constable) Recruitment 2021: प्रदेश में होने जा रही है 1334 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां, जानें कब तक किया जा सकता है आवेदन
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों पर 1 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में बारहवीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर देखा जाता है कि बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा अभ्यर्थी अपनी रुचि के हिसाब से बेहतर करियर की तलाश करना शुरू कर देते हैं। जहां सरकारी नौकरी करना उनकी पहली प्राथमिकता होती है। ऐसे में अगर आप भी एक आकर्षक मासिक वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही खास जानकारी लेकर आए हैं जिसकी मदद से 12वीं के बाद ही आपका सरकारी नौकरी पाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग 1 अक्टूबर से 1334 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की शुरुआत करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इस ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार भर्ती में 1 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी जोकि अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप यूपी पुलिस एसआई भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो अभी सफलता द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल एसआई बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां युवाओं की घर बैठे पक्की तैयारी कराई जा रही है।
आवेदन के लिए जरूरी आयुसीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों के आयुसीमा की गणना 31 अक्टूबर 2021 तक की जाएगी। निर्धारित तारीख तक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट भी दी जा सकती है।
FREE Police Mock Test- Attempt Now
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी नियमों को ध्यान से पढ़ना होगा।
करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप घर बैठे अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस रीविजन कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर भी कोर्स में शामिल हो सकते हैं।