फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How will the final merit list be prepared in this recruitment-safalta

Delhi Police Constable Recruitment 2022: इस भर्ती में कैसे तैयार की जाएगी फाइनल मेरिट लिस्ट और क्या है पूरी चयन प्रक्रिया, जानें यहाँ

Mon, 27 Jun 2022 03:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 27 Jun 2022 03:05 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के 835 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 16 जून तक आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
How will the final merit list be prepared in this recruitment-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है और इसके जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT) इसी साल सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को क्वालीफाइंग नेचर के एक फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे तैयार किया जाएगा फाइनल मेरिट लिस्ट :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हालांकि इन चार टेस्ट्स में से दो टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के हैं। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट उनके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के मार्क्स, टाइपिंग टेस्ट के मार्क्स तथा अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती में CBT 100 अंको की और टाइपिंग टेस्ट 25 अंकों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed