फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How was the scorecard of PET 2021 prepared and what special rules will be applicable this time-safalta

UPSSSC PET 2022: PET 2021 का स्कोरकार्ड कैसे किया गया था तैयार और इस बार लागू होंगे कौन से विशेष नियम

Thu, 21 Jul 2022 07:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 21 Jul 2022 07:38 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
How was the scorecard of PET 2021 prepared and what special rules will be applicable this time-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू हुए तकरीबन काफी दिनों का समय बीत चुका है और यह आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2022 को समाप्त हो जाएगी। UPSSSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 28 जून 2022 से की थी। PET 2022 में अभ्यर्थियों से कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पूरा सिलेबस और इसका एग्जाम पैटर्न इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। UPSSSC की ग्रुप C नौकरियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET Foundation Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। यहाँ पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

PET 2021 का स्कोरकार्ड कैसे किया गया था तैयार :

PET 2021 के स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों के वास्तविक स्कोर, नार्मलाइज्ड स्कोर व पर्सेंटाइल, तीनों को दर्शाया गया था। दरअसल अभ्यर्थियों का वास्तविक स्कोर उसके द्वारा परीक्षा में दिए गए सही व गलत उत्तरों के आधार पर निकाला गया था। जबकि नार्मलाइज्ड स्कोर दोनों शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज करके निकाला गया था। वहीं पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता था कि परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थी मेरिट क्रम में उस अभ्यर्थी से नीचे थे।

विज्ञापन

PET 2022 में लागू होंगे कौन से विशेष नियम :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ प्रश्नों का जवाब देना होगा। दरअसल इस परीक्षा में कुछ विशेष नियम लागू किये जायेंगे। PET 2022 के नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के मार्क्स काटे जाएंगे। UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। साथ ही PET 2021 की तरह इस साल की PET में भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है की अगर यह परीक्षा दो से अधिक शिफ्ट्स में आयोजित होगी तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed