UPSC NDA 2022 : इस परीक्षा में सफल होने के बाद कितना मिलेगा स्टाइपेंड और क्या होगी सैलरी, साथ ही जानें सफल होने के लिए कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा
NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जून को समाप्त हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। UPSC ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। 12वीं पास/अपियरिंग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को पहले कुछ साल पढ़ाई और ट्रेनिंग करवाई जाती है और फिर उन्हें भारतीय सैन्यबलों में अफसरों के पद पर कमीशन दिया जाता है। NDA/NA II 2022 के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन तीन महीने का समय बचा है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी :
NDA में चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को कमीशन प्राप्त करने के लिए पहले 4 साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग से गुजरना होता है। इस दौरान पहले 3 साल में अभ्यर्थियों को कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को अफसरों के पद पर कमीशन दिया जाता है और उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।
कितने टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा :
NDA/NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली 900 अंकों की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंकों की होती है। इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन टेस्ट्स के साथ ही मेडिकल टेस्ट में भीहिस्सा लेना होता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।