Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में कितनी है प्रतिस्पर्धा और कैसे कर सकते हैं इसकी बेहतर तैयारी, जानें यहाँ
ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। 2019 की शुरुआत में निकली इस भर्ती के लिए अभीतक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का वर्षों पुराना इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।दरअसल इस भर्ती के लिए परीक्षा जल्द ही शुरू हो सकती है। 2019 की शुरुआत में ही निकली इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया काफी पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसमें काफी विलंब हुआ है। हालांकि अब रेलवे ने कहा है कि इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जुलाई महीने से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों तथा इस भर्ती से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाये रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
कितनी है प्रतिस्पर्धा :
इस भर्ती के जरिये 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है। वहीं, इन 1.03 लाख पदों पर होनेवाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 112अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि, इस भर्ती में ग्रुप D की पिछली भर्ती की अपेक्षा कम प्रतिस्पर्धा है। दरअसल ग्रुप D की पिछली भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 297 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
कैसे कर सकते हैं इसकी बेहतर तैयारी :
इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने में हो सकती है। इसलिए इन बचे हुए दिनों में अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी में मदद के लिए कुछ टिप्स आगेदिए गए हैं :
1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी :
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ कोदेखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।
2. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स तथा मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगातथा आप प्रश्नों को कम समय में हल कर सकेंगे।
3. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे।
4. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई :
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं।
5. ज्यादा स्ट्रेस ना लें और खुद को हमेशा फोकस रखें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें और दिमाग को भटकने ना दे। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। इसलिए आप हमेशा खुद को पॉजिटिव और फोकस रखने की कोशिश करें।
सफलता के साथ करें तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।