फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How many difficult questions will be asked in PET and from where these-safalta

UPSSSC PET 2022: आवेदन करने का है आखिरी मौका, PET में कितने कठिन पूछे जाएंगे प्रश्न और कहाँ से आएंगे ये प्रश्न

Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
How many difficult questions will be asked in PET and from where these-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET एक बेहद ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। दरअसल उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्रुप C की भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो PET में शामिल होंगे। PET 2022 का आयोजन भी UPSSSC द्वारा ही किया जा रहा है। राज्य में पहली बार यह परीक्षा 2021 में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक की है, इसलिए फिर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Online Classes : Join Now की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट     
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
  
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

कितने कठिन होंगे प्रश्न :

PET 2022 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इन 9 टॉपिक्स में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन

कहाँ से आएंगे प्रश्न :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाने हैं। अभ्यर्थियों को इनमें से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश की तैयारी के लिए NCERT के किताबों की सहायता लेनी चहिए। इसके अलावा बचे हुए टॉपिक्स की सहायता के लिए अभ्यर्थी आम तौर पर इस लेवल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोग होने वाले किताबों की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed