SSC MTS Result 2021: क्या आप जानते हैं कि एसएससी MTS भर्ती में हर साल कितने लाख अभ्यर्थी करते हैं आवेदन, कितने हो पाते हैं प्री एग्जाम में पास
SSC ने अगली MTS भर्ती के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
विस्तार
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने साल 2022-23 में आयोजित की जाने वाली भर्तियों के संबंध में अपना वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर मुताबिक मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर होने वाली भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा। अधिसूचना जारी करने के बाद जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए टियर-1 एग्जाम का आयोजन जून 2022 में किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर एसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा एमटीएस के लिए आयोजित किए जाने वाले टियर-I एग्जाम की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा डिजाइन किए गए खास SSC MTS Detailed Batch को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
जानिए एक लाख अभ्यर्थी में से कितने हो पाते हैं टियर-I में पास
कर्मचारी चयन आयोग के जरिए साल 2018-19 में आयोजित की जाने वाली मल्टी टॉस्किंग स्टाफ भर्ती की टियर-1 परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें से केवल 1 लाख 20 हजार 713 उम्मीदवार ही टियर-2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रति एक लाख कैंडिडेट्स में से छ हजार उम्मीदवार यानि महज 6 प्रतिशत कैंडिडेट्स ही टियर-II तक पहुँच पाते हैं।
कब तक जारी होगा MTS-2021 का रिजल्ट
एसएससी एमटीएस टीयर-1 एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही टीयर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। टीयर-2 एग्जाम पास कर लेने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। एमटीएस भर्ती की इस परीक्षा की उत्तरकुंजी 12 नवंबर 2021 को जारी की जा चुकी है, जिसके अंतगर्त अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी होगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।