फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How long will the admit card be issued for the main exam-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: मुख्य परीक्षा के लिए अब कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड और अभ्यर्थियों को इसमें हिस्सा लेने के लिए देना होगा कितना शुल्क, जानें यहाँ

Fri, 10 Jun 2022 02:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 10 Jun 2022 02:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन
How long will the admit card be issued for the main exam-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीचआवेदन मांगे गए थे। UPSSSC ने इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। वहीं इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को ही प्रस्तावित थी। लेकिनआयोग ने इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया है और अब इसका आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल भर्ती कीइस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अब कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए तारीख के आगे बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि अब उनका एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा। इस संबंध में UPSSSC ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे 2,47,667 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना देना होगा शुल्क :

आयोग ने PET में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए 25 रुपये का शुल्क जमा करके आवेदन करने का मौका दिया था। लेकिन PET के मार्क्स के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किये गए 2,47,667 अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्डडाउनलोड करने से पहले फिर से शुल्क जमा करना होगा। PET के ही आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर हो रही भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य तथा ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और एससी तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये का शुल्क जमा करना था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती में भी हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को इतना ही शुल्क जमा करना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी UPSSSC द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed