फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How long can the wait for the result be over-safalta

UP Board Exam 2022: कब तक खत्म हो सकता है रिजल्ट का इंतजार और जानें इस बार बिना सर्वर क्रैश होने के झंझट के कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

Wed, 01 Jun 2022 04:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 01 Jun 2022 04:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
How long can the wait for the result be over-safalta
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है और राज्य में इस साल 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षाओं को समाप्त हुई एक महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है और इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र तथा उनके परिजन बेसब्री से रिजल्ट जारी होने की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस साल राज्य में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में तकरीबन 47.75 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 25.25 लाख तथा 12वीं की परीक्षा में 22.50 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक खत्म हो सकता है रिजल्ट का इंतजार :

राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होने के बाद इनमें शामिल होने वाले 47.75 लाख छात्रों के तकरीबन सवा दो करोड़ कॉपियों की जांच भी पूरी हो गई है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए अन्य प्रक्रियाएं जल्दी जल्दी पूरी की जा रही हैं। यहउम्मीद जताई जा रही है कि इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही तैयार किया जा सकता है और जून के शुरुआत में इसे जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक UPMSP ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए छात्रों को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

बिना सर्वर क्रैश होने के झंझट के कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट :

उत्तर प्रदेश बोर्ड में अगर इस बार सबकुछ ठीक रहता है तो छात्र बिना वेबसाइट क्रैश होने के झंझट के अपना रिजल्ट देख सकेंगे। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP द्वारा अभी कक्षा 10 और कक्षा 12 के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की ईमेलआइडी बनाये जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ईमेल आईडी बनाकर उसे वेबसाइट पर सही समय पर अपलोड कर दिया जाता है तो इस बार छात्रों को उनका रिजल्ट ईमेल आईडी पर भी भेजा जा सकता है। अगर UPMSP इस व्यवस्था को लागू करती है तो छात्रों को रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने तथा इंटरनेट कैफ़े में चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त बोर्ड परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और इन परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed