भारतीय वायु सेना में पायलट बनने के लिए कितना जरूरी है मैथ्स
भारतीय वायुसेना में नौकरी हर युवा का सपना होता है, हालांकि अधिकतर युवा भारतीय वायु सेना में पायलट ही बनना चाहते हैं। ऐसे में ढेरों युवाओं के मन में ये सवाल होता है कि उन्हें शुरू से पायलट बनने की तैयारी कैसे करनी चाहिए। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर स्नेहा सिंह छात्रों का मार्गदर्शन करती हैं। बता दें कि विंग कमांडर स्नेहा सिंह safalta talk के एक खास सेशन “एयरफोर्स- द फ्लाइट ऑफ ग्लोरी” का हिस्सा बनीं।
इसमें इन्होंने ढेरों प्रमुख बातों पर चर्चा की व भारतीय वायु सेना से जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही इन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। इसी क्रम में भारतीय वायु सेना में पायलट बनने के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में बताते हुए वो कुछ खास टिप्स देती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं भारतीय वायु सेना में पायलट बनने की आवश्यकता
भारतीय वायु सेना में पायलट बनने के लिए आपको 10+2 में मैथ्स व फीजिक्स विषय लेना बेहद आवश्यक है। मैथ्स व फीजिक्स के बिना आप वायु सेना की अन्य नौकरियां तो कर सकते हैं, लेकिन पायलट नहीं बन सकते। इसलिए अगर आपका सपना भारतीय वायु सेना में पायलट बनने का है तो बारहवीं में मैथ्स व फीजिक्स विषय जरूर चुनें। विंक कमांडर स्नेहा सिंह का ये वीडियो देखने के लिए विजिट करें- https://www.youtube.com/watch?v=03YVWVOlwjY
साथ ही विंग कमांडर स्नेहा सिंह का safalta talk का पूरा सेशन देखने के लिए विजिट करें- http://bit.ly/Safalta-Talks-Playlist