HLL Lifecare Limited Recruitment: एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन
HLL Lifecare Limited Recruitment 2024: एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड में 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। जिन उम्मीदवारों ने बीएससी की डिग्री प्राप्त कर रखी है, वे अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HLL Lifecare Limited Recruitment 2024: एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड ने असिस्टेंट डायलिसिस टेक्नीशियन, जूनियर डायलिसिस तकनीशियन सहित कई अन्य पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को पहले ईमेल hrhincare@lifecarehll.com के माध्यम से आवेदन करना होगा और उसके बाद ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2024 है।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ बीएससी/ एमएससी आदि किया होना आवश्यक है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1121 रिक्त पदों को भरना है, इसमें से सहायक डायलिसिस तकनीशियन के लिए 218 पद, जूनियर डायलिसिस तकनीशियन के लिए 264 पद, डायलिसिस तकनीशियन के लिए 282 पद और वरिष्ठ डायलिसिस तकनीशियन के लिए 357 पद आरक्षित हैं।
इन सभी पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू का आयोजन 4 और 5 सितंबर, 2024 को किया जायेगा। इंटरव्यू की टाइमिंग सुबह 9:30 से लेकर 11:30 तय की गई है।