HSL Recruitment 2023 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
Hindustan Shipyard Ltd Recruitment 2023: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Hindustan Shipyard Limited Recruitment 2023 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में प्रबंधक, उप प्रबंधक, उप परियोजना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 तक है।
HSL Recruitment रिक्तियों का विवरण
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में 99 पदों पर भर्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
मैनेजर 15 पद
-
उप. प्रबंधक 03 पद
-
मुख्य परियोजना अधीक्षक 02 पद
-
परियोजना अधीक्षक 02 पद
-
उप. परियोजना अधिकारी 58 पद
-
चिकित्सा अधिकारी 05 पद
-
सहायक परियोजना अधिकारी 06 पद
-
वरिष्ठ सलाहकार 01 पद
-
वरिष्ठ सलाहकार 06 पद
-
सलाहकार 01 पद
HSL Recruitment आयु सीमा
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में प्रबंधक, उप प्रबंधक, उप परियोजना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
HSL Recruitment वेतन
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के मुताबिक 50,000 रुपये से 1,80,000 रुपये तक हर महीने वेतन के तौर पर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीएच और आंतरिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।