HCL Recruitment 2023: हिंदुस्तान कॉपर में 10वीं पास के लिए निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
HCL Trade Apprentice recruitment 2023: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने ट्रेड अपरेंटिस के पद पर आवेदन मांगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HCL Trade Apprentice recruitment 2023: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर इन रिक्तियों के लिए 05 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
एक से तीन वर्ष का प्रशिक्षण
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों में ट्रेड अपरेंटिस के लिए कुल 184 रिक्तियों को भरना है। चयनित उम्मीदवारों को चयनित ट्रेड के आधार पर 1-3 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।शैक्षणिक योग्यता
पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 10+2 के तहत 10वीं/मैट्रिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। पहले से आईटीआई कर चुके उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 05 अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
HCL Trade Apprentice ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्टर करें और 'इस्टैब्लिशमेंट सर्च' पर क्लिक करें और फिर एचसीएल चुनें।
-
ट्रेड अपरेंटिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करें और सबमिट करें।
-
अब वेबसाइट hindustancopper.com पर जाएं।
-
करियर पेज पर जाएं, फॉर्म भरें, प्रासंगिक बॉक्स में वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
-
भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।