फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana SI Recruitment 2021: Exam to be conducted again at 3 test centers on 13 october, read the details here

Haryana SI Recruitment 2021: नोटिस जारी, फिर से आयोजित होगी भर्ती परीक्षा, यह है असली वजह

Sat, 02 Oct 2021 03:48 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 02 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

Haryana SI Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, HSCC ने हरियाणा सब इंस्पेक्टर (SI) की पुन: परीक्षा की पुष्टि करने के लिए एक नोटिस जारी किया है। एचएसएससी एसआई परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, लेकिन नवीनतम नोटिस में तीन विशिष्ट केंद्रों को एचएसएससी एसआई पुन: परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Haryana SI Recruitment 2021: Exam to be conducted again at 3 test centers on 13 october, read the details here
Haryana Police

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर  अधिसूचना जारी कर हरियाणा सब-इंस्पेक्टर के 465 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए एचएसएससी द्वारा 26 सितंबर, 2021 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं की वजह से आयोग ने 3 परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा फिर से लेने का फैसला किया है। उम्मीदवार इसके बारे में अधिक जानकारी hssc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा निम्नलिखित केंद्रों में फिर से आयोजित की जाएगी-

  • सरकारी सीनियर सेकेंड स्कूल, वीपीओ झारसा, 0833, गुरुग्राम, सेंटर नंबर 78.
  • मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 46, गुरुग्राम, सेंटर नंबर 106
  • सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली गेट, सिविल अस्पताल के पास, रेवाड़ी, केंद्र संख्या 333

हरियाणा एसआई भर्ती 2021 तिथियां

आयोजन दिनांक
एचएसएससी एसआई एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर, 2021
एचएसएससी एसआई परीक्षा 2021 13 अक्टूबर 2021

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 26 सितंबर की परीक्षा के लिए जारी किया गया पिछला प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 9 अक्टूबर, 2021 से आवेदन संख्या और पासवर्ड आदि विवरण दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन

पुन: परीक्षा देने पर कौन-से अंक मान्य होंगे?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि उम्मीदवार पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, तो 26 सितंबर को आयोजित की गई परीक्षा में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे। हालांकि, यदि उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके द्वारा 26 सितंबर की परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग द्वारा उन्हें डाक के माध्यम से कोई अलग से नोटिस नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed