फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana SI Examination 2021: why only vaccinated candidates can participate in 26th september exam safalta

Haryana SI Examination 2021: 26 सितंबर को होने वाली परीक्षा में क्या वैक्सीन लेने वाले अभ्यर्थी ही हो पाएंगे शामिल, क्या है इस बात की सच्चाई

Thu, 23 Sep 2021 12:28 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Sep 2021 12:28 PM IST
सार

Haryana SI Examination 2021: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 465 पदों के लिए परीक्षा 26 सितंबर को होनी है। इन पदों में से 60 पद महिलाओं के लिए तथा 400 पद पुरुषों के लिए है।

विज्ञापन
Haryana SI Examination 2021:  why only vaccinated candidates can participate in 26th september exam safalta
Haryana Police

विस्तार

हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की जानी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड HSSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए 19 जून से 9 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसकी परीक्षा 29 अगस्त को होनी थी। लेकिन इसकी तारीख का आगे बढ़ा दिया गया और अब यह परीक्षा 26 सितंबर को हो रही है। 465 पदों पर होने वाली इस भर्ती में 65 पद महिलाओं के लिए तथा 400 पद पुरुषों के लिए है। अगर आप किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबों की खोज में हैं तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Book - Subscribe Now सब्सक्राइब कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या वैक्सीन लिए बिना नहीं हो सकेंगे शामिल :
देश मे कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन लोग अभी भी इसकी तबाही को नहीं भूले हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच होने जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह चिंता सता रही है कि कहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीन लेना तो अनिवार्य नहीं कर दिया गया है। गौरतलब है कि महामारी के बाद कई स्थानों पर प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं लागू किया है। इसलिए वैक्सीन नहीं लेने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अभ्यर्थियों को बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम शेड्यूल :
सब-इंस्पेक्टर-पुरुष पद के लिए परीक्षा 26 सितंबर को सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा और उन्हें सुबह 9.30 बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सब-इंस्पेक्टर महिला के पद के लिए परीक्षा 26 सितंबर को ही दोपहर की पाली में होगी। यह परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक जगह  सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed