{"_id":"66a6374f9c25d668610321dc","slug":"haryana-hssc-tgt-result-2024-final-result-out-check-here-at-hssc-gov-in-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana HSSC TGT Result: हरियाणा एचएसएससी टीजीटी के लिए अंतिम परिणाम जारी, यहां डाउनलोड करें पीडीएफ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Haryana HSSC TGT Result: हरियाणा एचएसएससी टीजीटी के लिए अंतिम परिणाम जारी, यहां डाउनलोड करें पीडीएफ
Sun, 28 Jul 2024 05:49 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:49 PM IST
सार
Haryana HSSC TGT Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हें।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Haryana HSSC TGT Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने को 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in. के माध्यम से हरियाणा एचएसएससी टीजीटी परिणाम 2024 देख सकते हैं। परीक्षा 29 से 30 अप्रैल और 13-14 मई, 2023 को आयोजित की गई।
विज्ञापन
हरियाणा एचएसएससी टीजीटी परिणाम 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें विज्ञापन के अनुसार विभिन्न प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों (आरओएच और मेवात कैडर) के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया गया था।
विज्ञापन
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज को नीचे स्क्रॉल करें और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'हरियाणा एचएसएससी टीजीटी परिणाम 2024' लिखा है।
- एक नया पेज दिखाई देगा। "प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हरियाणा की विभिन्न श्रेणियों के तहत विज्ञापन संख्या 2/2023 के तहत टीजीटी (आरओएच और मेवात कैडर) के विभिन्न पदों के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा" खोजें और 'डाउनलोड' पर क्लिक करें।
- हरियाणा एचएसएससी टीजीटी परिणाम 2024 पीडीएफ, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
- सूची में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए "Ctrl+F" शॉर्टकट का उपयोग करें।