फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HAL Recruitment 2023 for DT and MT Posts Apply Online at hal-india.co.in

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में करीब 200 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 07 Aug 2023 06:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 07 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से करीब 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
HAL Recruitment 2023 for DT and MT Posts Apply Online at hal-india.co.in
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) की 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2023 तक है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) पदों के लिए कुल 185 रिक्तियां जारी की गई हैं। 185 रिक्तियों में से 95 रिक्तियां मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के लिए घोषित की गई हैं और बाकी 90 पद डिजाइन ट्रेनी (डीटी) के लिए हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) और डिजाइन ट्रेनी (डीटी) के लिए आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

आयु-सीमा

एचएएल एमटी, डीटी भर्ती के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु-सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए ।

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा / साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसमें सामान्य जागरुकता ,अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए 85% वेटेज अंक एवं साक्षात्कार के लिए 15 % वेटेज अंक तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed