फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat Anganwadi Recruitment 2025: 9895 Vacancies in Anganwadi, 10th-12th Pass Can Apply; Know Details

Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, इस राज्य में निकलीं 9895 पदों पर भर्ती

Sun, 10 Aug 2025 02:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 10 Aug 2025 02:44 PM IST
सार

Gujarat Anganwadi Recruitment 2025: गुजरात में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 9895 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं और 12वीं पास महिलाएं 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
Gujarat Anganwadi Recruitment 2025: 9895 Vacancies in Anganwadi, 10th-12th Pass Can Apply; Know Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Gujarat Anganwadi Recruitment 2025: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 9895 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
विज्ञापन

आवेदन की तिथियां

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सीमा की बात करें तो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। (आयु सीमा की गणना, आरक्षण और छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।)

वेतनमान

गुजरात आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार निश्चित मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह ₹10,000 का वेतन मिलेगा, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका को ₹5,500 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट लिस्ट पर आधारित होगी, जिसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को आगे चलकर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। अंतिम चयन इन्हीं सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट e-hrms.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म चेक करें और सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed