फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   GSSSB Gujarat Bin Sachivalaya clerk, office assistant grade 3 recruitment exam cancelled

सचिवालय क्लर्क व ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा रद्द, छह लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल

Tue, 17 Dec 2019 01:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 17 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
GSSSB Gujarat Bin Sachivalaya clerk, office assistant grade 3 recruitment exam cancelled
सांकेतिक तस्वीर

बिन सचिवालय क्लर्क और ऑफिस असिस्टेंट वर्ग - 3 भर्ती परीक्षा (Bin Sachivalaya clerk and office assistant Grade 3 Recruitment exam) रद्द कर दी गई है। परीक्षा में कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल किए जाने और प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर बीते दिनों काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह परीक्षा गत 17 नवंबर को गुजरात सरकार द्वारा राज्य के 3,173 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गुजरात राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB - Gujarat State Subordinate Staff Selection Board) ने बिन सचिवालय क्लर्क और कार्यालय सहायक के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकाली थी। इसके बाद करीब छह लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPSC: स्नातकों के लिए नौकरी पाने के मौके, अधिकारियों के पद खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल का सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो वायरल हुआ। इसे लेकर अभ्यर्थी बड़ी संख्या में अहमदाबाद और गांधीनगर की सड़कों पर विरोध में उतर आए। आवेदकों ने वॉट्सएप पर प्रश्नपत्र लीक होने की भी शिकायत की। ये मुद्दा विपक्षी पार्टियों द्वारा गुजरात विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया।

ये भी पढ़ें : कर्मचारी चयन आयोग में 12वीं पास के लिए नौकरी के मौके, अंतिम तिथि बेहद नजदीक

अब गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने घोषणा की है कि सरकार ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष दल (SIT) का गठन किया गया था। एसआईटी ने 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें पर्चा लीक और मोबाइल के इस्तेमाल, दोनों आरोपों को सही बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed