फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSSSB CCE Class-III Vacancy Increased to 7338; Check post wise breakup and notice here

GSSSB CCE 2026: गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 1968 रिक्तियों का इजाफा, अब भरी जाएंगी 7338 वैकेंसी

Sun, 01 Mar 2026 01:00 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

GSSSB CCE Class-III Recruitment 2026: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। अब कुल 7,338 रिक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।
 

विज्ञापन
GSSSB CCE Class-III Vacancy Increased to 7338; Check post wise breakup and notice here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GSSSB CCE 2026 Vacancy: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 क्लास-III (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी) की रिक्तियों में इजाफा किया है। नोटिस के मुताबिक, ग्रुप-ए और बी के कुल 1968 पद अधिक जोड़े गए हैं। संशोधन के बाद रिक्तियों की संख्या 5,370 से बढ़कर 7,338 हो गई है।

विज्ञापन

किस ग्रुप की कितनी रिक्तियां बढ़ीं?

पूर्व में अधिसूचित 5,370 में से 3,005 रिक्तियां ग्रुप बी और शेष ग्रुप ए के लिए थीं। संशोधन के बाद ग्रुप ए के लिए रिक्तियों की संख्या 2,942 और ग्रुप बी के लिए 4,396 हो गई हैं। कुल मिलाकर नई रिक्तियां 7,338 हैं।

 
भर्ती बोर्ड गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB)
परीक्षा का नाम संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
पद का नाम क्लर्क, कार्यालय अधीक्षक, समाज कल्याण निरीक्षक आदि
कुल संशोधित रिक्तियां 7,338
नौकरी का स्थान गुजरात
आवेदन की तिथियां 05 से 20 फरवरी 2026 तक


चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा शामिल है, जिससे योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

GSSSB CCE 2026: जीएसएसएसबी सीसीई वैकेंसी डिटेल

इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती बोर्ड जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क, हेड क्लर्क, ऑफिस सुपरिटेंडेंट और सोशल वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों की 7,338 रिक्तियां भरेगा। रिक्तियों को ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में आम तौर पर उच्च स्तरीय लिपिकीय और पर्यवेक्षी भूमिकाएं शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में जूनियर क्लर्क स्तर के पद शामिल हैं। संशोधित रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:


ग्रुप-ए

पद का नाम रिक्तियां पहले पांच वर्षों का निश्चित वेतन
समाज कल्याण निरीक्षक 125 ₹40,800/-
समाज कल्याण निरीक्षक 15 ₹40,800/-
कार्यालय अधीक्षक 3 ₹49,600/-
कार्यालय अधीक्षक 11 ₹49,600/-
सहायक प्रबंधक 1 ₹40,800/-
जूनियर सहायक 4 ₹26,000/-
विभिन्न सहायक 4 ₹40,800/-
हेड क्लर्क 42 ₹40,800/-
मद्यनिषेध निरीक्षक 18 ₹40,800/-
कलेक्टर कार्यालय क्लर्क (वर्ग-3) 1600 ₹26,000/-
हेड क्लर्क 324 ₹40,800/-
सीनियर क्लर्क 795 ₹26,000/-

ग्रुप-ए की कुल रिक्तियां: 2942

ग्रुप-बी
पद का नाम रिक्तियां पहले पांच वर्षों का निश्चित वेतन
जूनियर क्लर्क 4396 ₹26,000/-

ग्रुप-बी की कुल रिक्तियां: 4396
 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

 
  • पहला चरण: प्रारंभिक परीक्षा (सीबीआरटी)
  • दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा


अंतिम चयन केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed