फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt job in SAIL for assistant trainee

SAIL में सहायक प्रशिक्षुओं की भर्ती, करें आवेदन

Mon, 23 Mar 2015 03:10 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
govt job in SAIL for assistant trainee

भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) में जूनियर असिस्टेंट प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 100 है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष (न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा तथा अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए 16,800 से 24,110 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

govt job in SAIL for assistant trainee

इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर स्किल परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार होगा।

प्रशिक्षुओं के तौर पर दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को एक साल के प्रोबेशन समय के लिए संबंधित पद पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भुगतान करना होगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार www.sail.co.in. पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed