फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt job in education department

यूपी के स्कूलों में बंपर भर्ती, सैकड़ों पद खाली

Thu, 05 Mar 2015 09:32 AM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
govt job in education department

राज्य मॉडल स्कूल संगठन उत्तर प्रदेश ने मॉडल स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। पदों की कुल संख्या 193 निर्धारित की गई है। जिसमें सामान्य वर्ग के 97 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 52 पद, अनुसूचित जाति के 41 पद व अनुसूचित जनजाति के 03 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों सहित स्नातकोत्तर या इसके समकक्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा सभी आवेदकों के पास बीएड या समकक्ष प्रशिक्षण उपाधि का होना आवश्यक है।
विज्ञापन


इन पदों पर पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये व ग्रेड पे रुपये 5400 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

govt job in education department

विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रियानुसार रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार ई-चालान के जरिये पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं।

इन पदों के लिए सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपए व आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। विकलांग अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है। आवेदकों का चयन भर्ती गुणवत्ता अंक और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.modelschoolup.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed