10वीं पास करें रेलवे में नौकरी
साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 46 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
इसके अलावा सभी आवेदकों के पास तकनीकी ज्ञान से संबंधित 'आईटीआई' प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी। आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 1800 रुपये) निर्धारित किया गया है।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेडिकल परीक्षण, खेल प्रतिभा परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण, प्रमाणपत्रों का सत्यापन व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन को पूर्णरूप से भरकर उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वहस्ताक्षरित करके व भारतीय पोस्टल ऑर्डर के साथ दिए गए पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे।
किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार साउथ वेस्टर्न रेलवे की वेबसाइट www.swr.indianrailways.gov..in/ पर लॉग ऑन करें।