फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in hindustan salts limited

हिंदुस्तान सॉल्ट्स लिमिटेड में बड़े पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म

Sat, 26 Sep 2015 02:58 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
jobs in hindustan salts limited

हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड ने 22 विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर मैनेजर, एवं ट्रेनी प्रोडक्शन इंजीनियर इत्यादि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भारत के किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से संबधित इंजीनियरिंग ट्रेड में स्नातक की उपाधि प्राप्त है।

विज्ञापन

अन्य योग्यताओं के तहत कुछ विज्ञापित पदों पर कार्यानुभव का होना भी निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान उनके पदो के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जो कि 3,150 रुपये प्रतिमाह से 11,350 रुपये प्रतिमाह है।

ऑनलाइन भरें फॉर्म

jobs in hindustan salts limited

विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदित पदों पर आवेदन ऑनलाइन करें। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपने शैक्षिक योग्यता के अनुरूप पदों पर ही आवेदन करें एवं आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित फॉरमेट में ही अपने हस्ताक्षर एवं नवीनतम फोटो अपलोड करें अन्यथा उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।


आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्यक रूप से प्राप्त करके भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। योग्यता के अधार पर चयनित आवेदकों को पद‍दोन्नति एवं अन्य भत्तों में बढोतरी की जाएगी।


विज्ञापित पदों पर आवेदक अपना आवेदन 7 अक्टूबर, 2015 तक ही कर सकते हैं। आवेदन से संबधित अन्य जानकारी एवं आवेदन करने के लिए हिंदुस्तान/सांभर साल्ट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.indiansalt.com पर लॉग ऑन करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed