फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   gic and ggic will get teachers in september

यूपी: इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, जरूर पढ़िए

Sat, 08 Aug 2015 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
gic and ggic will get teachers in september

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों (जीजीआईसी) में खाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग पांच से 10 सितंबर के बीच कराई जाएगी।

विज्ञापन


काउंसलिंग के बाद इलाहाबाद मंडल के जीआईसी एवं जीजीआईसी में एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इलाहाबाद मंडल में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए कटऑफ 20 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे। 6645 सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती जांच के फेर में फंस गई है।

फर्जीवाड़ा आया सामने!

gic and ggic will get teachers in september

मई माह में ही शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच कराए जाने के बाद अब फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में पता चला कि काउंसलिंग के समय बड़ी संख्या अभ्यर्थियों ने जाली अंकपत्र लगाकर मेरिट में आ गए हैं।

प्रदेश के अधिकांश मंडलों में इस प्रकार की शिकायत सामने आने के बाद प्रदेश के सभी मंडलों में शिक्षक भर्ती की जांच शुरू हो गई है। जीआईसी-जीजीआईसी केलिए सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती के लिए मई-जून में काउंसलिंग कराए जाने के बाद यह तय माना जा रहा था कि जुलाई में प्रदेश भर शिक्षकों की कमी दूर कर ली जाएगी।

राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश भर में 27 लाख आवेदन आए हैं। इसमें इलाहाबाद मंडल में अकेले 1.72 लाख आवेदन आए हैं।

सितंबर में की जाएगी भर्ती

gic and ggic will get teachers in september

इलाहाबाद मंडल में अप्रैल-मई में हुई काउंसलिंग के बाद बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति रोक दी गई थी।

इलाहाबाद मंडल में 338 पदों पर जबकि प्रदेश भर में  6645 सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती होनी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक इलाहाबाद महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सितंबर के पहले पखवारे में काउंसलिंग के बाद सितंबर के अंत तक राजकीय कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed