फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   General Knowledge 2021: Do you know about these important government schemes launched by the central government in 2020-21-safalta

General Knowledge 2021: क्या आप 2020-21 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इन महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में जानते हैं

Sun, 11 Jul 2021 04:50 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 11 Jul 2021 04:50 PM IST
सार

वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण देश की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से जारी रखने, देश के लोगों की सहायता और कारोबार को चलाने के लिए राहत पैकेज के साथ कई योजनाओं को शुरू किया गया था।

विज्ञापन
General Knowledge 2021: Do you know about these important government schemes launched by the central government in 2020-21-safalta
सेतु भारतम् परियोजना की शुरुआत करते पीएम मोदी - फोटो : pti

विस्तार

क्या आपको केंद्र सरकार द्वारा साल 2020 से लेकर 21 तक लागू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी है। आपको बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण देश की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से जारी रखने, देश के लोगों की सहायता और कारोबार को चलाने के लिए राहत पैकेज के साथ कई योजनाओं को शुरू किया गया था। आपको बता दें कि 2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में इन योजनाओं के बारे में सवाल पूछे जाएंगे जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी परीक्षार्थियों को जरूर होनी चाहिए। यहां हम आपको केंद्र सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश के नाम संबोधन देते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत करने की बात कही जिसके तहत कोरोना से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री ने देश की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया और कहा कि भारत को अब विश्व में उत्पादक और औद्योगिक क्षेत्र में उभरना है। आपको बता दें की आत्मनिर्भर भारत अभियान में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज भारत देश की कुल जीडीपी के 10 प्रतिशत हिस्से से भी अधिक है।

विज्ञापन

आरोग्य सेतु ऐप 

लोगों को आस पास कोरोना क्षेत्रों और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से बचाना
कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। भारत सरकार ने भी इसी को देखते हुए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस आरोग्य सेतु मोबाइल ऍप की ख़ास बात यह है कि ये आपको ये बताएगी कि आपके आस पास कोई कोरोना संक्रमित मरीज तो नहीं है। आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को एंड्राइड मोबाइल और आईफोन दोनों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना 2020

इस योजना को 18 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा योजना है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2020 से सरकार रेहड़ी और पटरी वालों को 10,000 रुपए का लोन देगी। विभिन्न क्षेत्रों में वेंडर, हॉकर, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, ठेली फलवाले आदि सहित 50 लाख से अधिक लोगों को योजना से लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उन्हें फिर से काम शुरू करने और अपनी आजीविका कमाने में सक्षम बनाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगी।

प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना 

राष्ट्रीय पेंशन योजना या प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना 2019 के अंतर्गत सरकार प्रतिमाह 3,000 रूपये निश्चित पेंशन 60 वर्ष की आयु होने पर देगी। इस सरकारी योजना से देश भर में लगभग 3 करोड़ व्यापारियों, स्वरोजगारियों को लाभ पहुंचेगा। व्यापारियों, स्वरोजगारियों के लिए प्रतिमाह 3 हजार रूपये वाली इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने प्रीमियम राशि का भी प्रावधान किया है जो लाभार्थी की आयु के अनुसार लिया जाएगा।

 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना COVID-19 अथवा कोरोना वायरस से फैली महामारी से प्रभावित लोगों को रहत पहुंचाने के लिए शुरू की गई है । इस योजना के माध्यम से भारत सरकार गरीब लोगों को मुफ्त में अनाज और दालें देगी, महिलाओं के जान धान खाते में 3 महीने तक 500 रुपए प्रति महीने जमा किये जायेंगे, स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बीमा और अन्य कई प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

 ASEEM पोर्टल

ASEEM पोर्टल यानी (आत्मनिर्भर स्किल्ड इंप्लाई इंप्लायर मैपिंग) इसका काम कुशल कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच मध्यस्थता स्थापित करना है जिस भी व्यक्ति को नौकरी की तलाश है वह ASEEM पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करेगा ठीक उसी तरह नियोक्ता भी अपनी प्रोफ़ाइल इस पोर्टल पर बनाएगा और नौकरी तलाश रहे लोगों में से काम के लिए उनका चयन करेगा। आपको बता दें की आत्मनिर्भर स्किल्ड इंप्लाई इंप्लायर मैपिंग असीम पोर्टल पर सभी तरह की नौकरियाँ उपलब्ध हैं।

 प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2020 

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अप्रैल 2020 ने शुक्रवार को स्वामित्व योजना को लॉन्च कर दिया है। यह सरकारी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर शुरू की गई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार स्वामित्व योजना 2020 से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के प्रयासों को गति मिलेगी। जिससे देश भर के पंचायती राज संस्थानों में ई गर्वनेंस को मजबूती मिलेगी। पीएम स्वामित्व योजना लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा देख सकता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी गाँव की संपत्ति के आधार पर बैंक से लोन ले सकते हैं। 

नई शिक्षा नीति 2020

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 सरकार ने कई बदलाव किए हैं। जैसे की इस नई एजुकेशन पॉलिसी से स्कूल से कॉलेज स्तर तक शिक्षा प्रणाली में कई बदलाव आयेंगे जो आज तक नहीं देखने को मिले। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार नई शिक्षा नीति 2020 में स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन (Graduation & Post Graduation) तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। उन्होने प्रैस वार्ता में बताया की हायर एजुकेशन के लिए सिंगल रेगुलेटर रहेगा जिसमें लॉ और मेडिकल एजुकेशन को शामिल नहीं किया गया है। नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में 2035 तक 50 फीसदी GER पहुंचने का लक्ष्य रखा है। 

इसी तरह की और भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आज ही Safalta  प्लेटफॉर्म ज्वॉइन कर लें जहां केंद्र और सभी राज्यों की सभी जरूरी योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तार पूर्णक पढ़ाया एवं समझाया जाता है और प्रतियोगी स्टूडेंट्स के सभी कॉन्सेप्ट भी क्लियर किये जाते हैं। 

 सफलता के साथ फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप भी कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं और इस बचे हुए वक्त में उसके लिए पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET,  CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed