फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   gd constable candidates will also have to pass in 3 tests-safalta

SSC GD Exam 2021 : लिखित परीक्षा के बाद और 3 टेस्ट्स में भी होना होगा पास, जानें GD भर्ती में कितने किलोमीटर की होती है दौड़

Tue, 14 Dec 2021 03:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 14 Dec 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
gd constable candidates will also have to pass in 3 tests-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा अपने आखिरी दौर में पहुँच चुकी है और कल यानी 15 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे और इसके जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के  FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

4 चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी :

GD कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 4चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा,शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी  इन टेस्ट्स में पास हो जाएंगे,वैसे अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण की परीक्षा मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरणों मे सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर उन्हें विभिन्न अर्धसैनिक बलों में नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

कितने किलोमीटर की होगी दौड़ :

इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ साथ दौड़ भी बेहद जरूरी है। दरअसल इस भर्ती के लिए होने वाली दौड़ में बहुत सारे अभ्यर्थी ठीक तरीके से तैयारी नहीं करने की वजह से बाहर हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए होने वाली दौड़ में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स,करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed